कैदी की मौत

झांसी जिला कारागार में हुई कैदी की मौत

//

झांसी 02 अक्टूबर। बुंदेलखंड में झांसी जिला कारागार में बंद एक कैदी की बुधवार को मौत हो गयी।

जेल अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि कैदी रामसिंह (81) की वृद्धावस्था संबंधी परेशानियों के चलते आज सुबह तबीयत बिगड़ी ,जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

कैदी की मौत

उन्होंने बताया कि रामसिंह गांव खजराहा खुर्द थानाक्षेत्र बबीना का रहने वाला था और मार्च 2023 से अफीम की खेती के आरोप में जेल में बंद था। उन्होंने बताया कि यह जब से जेल में आया था तभी से वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों से पीड़ित रहता था। जेल चिकित्सालय में उसका इलाज किया गया और हालत में सुधार न होने पर मेडिकल में भर्ती कराया गया।

पिछले महीने भी उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था । आज सुबह अचानक उसकी तबीयत फिर बिगड़ी और इलाज के दौरान मौत हो गयी।

कैदी की मौत

दूसरी ओर परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि रामसिंह के साथ करीब एक माह पहले जेल में मारपीट की गयी थी और उसके सिर तथा शरीर में कई जगह चोटें आयीं थीं । इसके बाद उन्हें मेडिकल में भर्ती कराया गया था लेकिन उनका स्वास्थ्य तभी से ठीक नहीं चल रहा था। आज उन्हें जेल से फोन आया कि रामसिंह की मौत हो गयी है।

 जिला कारागार में तीन दिनों में यह दूसरे कैदी की मौत हुई है ,जिसके कारण जेल प्रशासन सवालों के घेरे में है।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

संचारी रोग अभियान की रैली को जिला पंचायत अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Next Story

धौलपुर-बीना खंड की तीसरी लाइन पर होगी ट्रेनों की रफ्तार 130 किलोमीटर प्रति घंटा

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!