मिलेट्स कैफे

झांसी में खुला ‘प्रेरणा मिलेट्स कैफे

/

झांसी। स्वास्थ्यवर्धक खानपान को बढ़ावा देने की दिशा में झांसी में सोमवार को एक नई पहल की शुरुआत हुई। उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के तहत कृषि भवन परिसर में स्थापित ‘प्रेरणा मिलेट्स कैफे एवं मिलेट्स स्टोर’ का शुभारंभ जिलाधिकारी गौरांग राठी ने फीता काटकर किया।मिलेट्स कैफेशुभारंभ के दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं मिलेट्स से तैयार विभिन्न व्यंजनों का स्वाद चखा और उन्हें तैयार करने वाली महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि श्री अन्न (मिलेट्स) से बने खाद्य पदार्थ स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी हैं। इनमें प्रचुर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन तंत्र, हृदय स्वास्थ्य और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं।मिलेट्स कैफेउन्होंने कहा कि यह कैफे किसी आधुनिक रेस्तरां से कम नहीं है। यहां उपलब्ध व्यंजन स्वाद और सेहत का बेहतरीन संगम हैं। कैफे में बाजरा, रागी और अन्य मोटे अनाजों से तैयार डोसा, इडली, मोमोज, पिज्जा, मंचूरियन, चीला, कोदो बिरयानी और मिलेट्स आइसक्रीम जैसे व्यंजन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

कैफे संचालक पुष्पेंद्र सिंह यादव ने बताया कि इस पहल से जहां स्थानीय लोगों को पौष्टिक भोजन मिलेगा, वहीं महिलाओं और किसानों को रोजगार एवं आत्मनिर्भरता का अवसर भी प्राप्त होगा। स्टोर में विभिन्न जैविक उत्पादों की बिक्री भी की जा रही है।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी कलेक्ट्रेट में हुआ 22 मेधावी छात्रों का सम्मान

Next Story

झांसी के नए सीएमओ डॉ. शिशिर पुरी ने संभाला  पदभार

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!