मेधावी छात्रों का सम्मान

झांसी कलेक्ट्रेट में हुआ 22 मेधावी छात्रों का सम्मान

//

झांसी। यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में आयोजित किया गया। प्रदेश स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में लोक भवन, लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मेधावियों को सम्मानित किए जाने का सजीव प्रसारण भी देखा गया।

जनपद स्तर पर आयोजित समारोह में जिलाधिकारी गौरांग राठी, शिक्षक विधायक डॉ. बाबूलाल तिवारी, सदस्य विधान परिषद रामतीर्थ सिंघल तथा विधायक गरौठा जवाहर लाल राजपूत ने मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल और 21 हजार रुपये के सांकेतिक चेक प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में करीब 21 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

प्रदेश स्तर पर झांसी के मेधावी छात्र ऋषभ साहू को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं जनपद स्तर पर इंटरमीडिएट की मेधावी छात्रा नंदिनी, छात्र सचिन्द्र तथा हाईस्कूल की मेधावी छात्रा प्राची साहू और छात्र कृष्णा सहित अन्य विद्यार्थियों को सम्मान मिला।

जिलाधिकारी गौरांग राठी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सफलता केवल शुरुआत है। दृढ़ निश्चय, आत्मविश्वास, लगन और अथक परिश्रम से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अच्छी संगति, निरंतर संवाद और अनुशासन का महत्व भी बताया।

शिक्षक विधायक डॉ. बाबूलाल तिवारी ने कहा कि परिस्थितियां कितनी भी चुनौतीपूर्ण क्यों न हों, सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास सफलता दिलाते हैं। सदस्य विधान परिषद रामतीर्थ सिंघल ने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र रहने तथा समय रहते सही करियर विकल्प चुनने की सलाह दी।

झांसी के छात्र का योगी ने किया सम्मान

झांसी के छात्र ऋषभ साहू को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन, लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय मेधावी सम्मान समारोह में प्रशस्ति पत्र, मेडल और सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह का सीधा प्रसारण झांसी के कलेक्ट्रेट सभागार में भी देखा गया, जहां जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मेधावी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

पीआरडी जवान से मारपीट कर लूटने के चार आरोपी गिरफ्तार

Next Story

झांसी में खुला ‘प्रेरणा मिलेट्स कैफे

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!