अच्छी बारिश के लिए श्री लाला हरदौल से प्रार्थना

अच्छी बारिश के लिए श्री लाला हरदौल से प्रार्थना

//

झांसी। महानगर के अंदर सैंयर गेट स्थित श्री लाला हरदौल कुशवाहा समाज मंदिर में रविवार को आषाढ़ माह की पूजा-अर्चना विधि-विधान से कर अच्छी बारिश के लिए श्री लाला हरदौल से प्रार्थना  की ।

श्री लाला हरदौल कुशवाहा समाज वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में पूजा आयोजित की गयी । पुजारी कैलाश चंद कुशवाहा ने विधिवत पूजन कराया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों के साथ समाज के पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

श्रद्धालुओं और समाजबंधुओं ने आस्था एवं विश्वास के साथ श्री लाला हरदौल महाराज से क्षेत्र में अच्छी बारिश और सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

कार्यक्रम में अध्यक्ष महेश चंद्र, मनोज, जानकी प्रसाद, प्रेम नारायण, गौरीशंकर कुशवाहा, हरवंश, हरिप्रकाश, शोभा कुशवाहा, गीता, फूलवती, शकुंतला, मिथिला देवी, कुसुम देवी सहित समाज के लोग उपस्थित रहे।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी रेल मंडल में ट्रेनों की रफ्तार बढ़ी, तीन क्रॉसिंग गेट स्थायी रूप से बंद

Next Story

गढ़ियागांव जमीन विवाद में नया मोड़, दूसरे पक्ष ने जारी किए वीडियो

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!