श्मशान घाट में  बदहाल व्यवस्था

श्मशान घाट में  बदहाल व्यवस्था, बारिश में टीन शेड लगाकर हुआ अंतिम संस्कार

/
झांसी। सरकारी व्यवस्थाओं की बदहाली की जनपद के  तस्वीर मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम टकटौली से सामने आई है। यहां एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार के दौरान बारिश से बचाव के लिए श्मशान घाट पर कोई शेड नहीं मिला। मजबूर होकर परिजनों और ग्रामीणों को बाजार से टीन खरीदकर लाना पड़ा, जिसके बाद बारिश के बीच अंतिम संस्कार किया जा सका।
ग्राम टकटौली निवासी सुक्कीपाल विगत दिवस मऊरानीपुर से साइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
अगले दिन परिजन और ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए गांव के श्मशान घाट पहुंचे तो वहां बारिश के कारण एक नई समस्या खड़ी हो गई। लगातार हो रही बारिश के बीच श्मशान घाट पर चिता और अंतिम संस्कार में शामिल लोगों को बचाने के लिए कोई टीन शेड या अन्य व्यवस्था नहीं थी।
मजबूरी में ग्रामीण मऊरानीपुर बाजार पहुंचे और अपने खर्च पर टीन खरीदकर गांव लाए। इसके बाद अस्थायी टीन शेड तैयार किया गया और बारिश के बीच सुक्कीपाल का अंतिम संस्कार किया गया।
ग्रामीणों ने इस पूरी घटना को मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। उनका कहना है कि गांव के श्मशान घाट पर बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से पक्के श्मशान घाट, टीन शेड और अन्य आवश्यक सुविधाओं का निर्माण कराए जाने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि अंतिम संस्कार जैसे दुखद समय में किसी परिवार को व्यवस्थाओं के लिए इस तरह परेशान न होना पड़े, इसके लिए गांव के श्मशान घाट की व्यवस्था में तत्काल सुधार किया जाना चाहिए।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी में एच1एन1 ने दी दस्तक, पहला मरीज मिला पॉजिटिव  

Next Story

मेडिकल कॉलेज में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल ,अपनी अर्थी सजाकर किया प्रदर्शन

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!