झांसी रेलवे स्टेशन

किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

//

जालौन। जनपद के गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम पृथ्वीपुरा में खेत पर सो रहे एक बुजुर्ग किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।  किसान का शव खेत स्थित ट्यूबवेल के पास मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

अपर पुलिस अधीक्षक ईशान सोनी ने बताया कि ग्राम पृथ्वीपुरा से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया,वहां बुजुर्ग किसान  का शव बरामद हुआ।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 75 वर्षीय गिरजाशंकर तिवारी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक वह शनिवार रात अपने खेत पर स्थित ट्यूबवेल पर सोने गए थे।  सुबह करीब 5:30 बजे उनका पुत्र उन्हें देखने के लिए खेत पहुंचा, जहां वह मृत अवस्था में मिले। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

सूचना पर स्थानीय पुलिस और अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तथा मामले की जांच-पड़ताल शुरू की। अपर पुलिस अधीक्षक ईशान सोनी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच जारी है।

 अनिल ,वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

आईजी आकाश कुलहरि परिक्षेत्र में अपराधियों पर सख्त, मामलों को जल्द निपटाने के निर्देश

Next Story

जालौन के वैज्ञानिक बने कैंसर मरीजों के लिए नई उम्मीद

Latest from Jhansi

IIRF रैंकिंग में बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय के फार्मेसी संस्थान का शानदार प्रदर्शन

झांसी। बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी ने इंटरनेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (IIRF) की नवीनतम रैंकिंग

error: Content is protected !!