ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़

झांसी में 100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

//

झांसी।   जनपद में ऑनलाइन सट्टा और जुआ सिंडिकेट के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 100 करोड़ रुपये के अवैध कारोबार का खुलासा किया है। थाना नवाबाद पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

यहां पुलिस लाइन में एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने पत्रकारों को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को थाना नवाबाद पुलिस को  विभिन्न साइटों पर आईपीएल मैच पर ऑनलाइन और  ऑफलाइन सट्टा खेल कर संगठित अपराध करने वाले के संबंध में जानकारी मिली ,जिसके बाद पुलिस बल ने मुखबिर के बताए स्थान मुस्तरा
से सखी के हनुमान मंदिर के पास स्थित नवनिर्मित जेडीए कॉलोनी से पहाड़ी के रास्ते पर दबिश  दी ।

इस दौरान फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार  तीन अभियुक्तों ने मौके से भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर फायरिंग भी कर दी।  इतना ही नहीं उन्होंने अपनी गाड़ी से सरकारी गाड़ी में भी सामने से टक्कर मार दी। इस कारण हुई दुर्घटना में गाड़ी चालक और आगे बैठे उपनिरीक्षक निखिल कुमार को चोटें  भी आयीं , इसके बावजूद पुलिस ने गाड़ी में सवार तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया ।

इनके पास से सटे से संबंधित मोबाइल फोन ,टैबलेट, रजिस्टर , डायरी, हिसाब किताब की कॉपी ,एक फॉर्च्यूनर कर और जामा तलाशी में 84500 साथ ही साथ लगभग 100 करोड़ के अवैध सट्टे का भी खाता बरामद हुआ है । उन्होंने बताया कि इन सभी आरोपियों के विभिन्न बैंक खातों में जमा लगभग 50 लाख की धनराशि को भी फ्रीज कर दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शुभम उपाध्याय, विजय बाधवा  और नितिन अग्रवाल के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी मोबाइल फोन और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से संगठित तरीके से सट्टा संचालित कर रहे थे। इस गिरोह का नेटवर्क केवल झांसी तक सीमित नहीं था, बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों तक फैला हुआ था। उन्होंने बताया कि इनके अन्य साथियों की धरपकड़ के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है ,जल्द ही उन्हें भी सलाखों के पीछे पहुंचाया जायेगा ।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है और इस तरह की अवैध गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

जिलाधिकारी का अवैध खनन पर सख्त संदेश: नियम विरुद्ध खनन नहीं होगा बर्दाश्त

Next Story

बॉक्सिंग के लिए प्रदेश में जमीनी स्तर पर मजबूत ढांचा तैयार करना जरूरी  : सतीश कुमार

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!