बाइकों की हुई टक्कर

मेडिकल कॉलेज अग्निकांड: मृतक शिशुओं की संख्या बढ़कर हुई 11, पीड़ितों को मिली सहायता राशि

/

झांसी 17 नवंबर । बुंदेलखंड के झांसी स्थित महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में नवजात शिशु गहन चिकित्सा केंद्र (एनआईसीयू) में हुए भीषण अग्निकांड में मरने वाले शिशुओं की संख्या बढ़कर 11 हो गयी है।

अस्पताल प्रशासन की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार जिन बच्चों का इलाज इमरजेंसी आईसीयू में चल रहा था उनमें से एक की आज इलाज के दौरान मौत हो गयी। बताया गया कि इस शिशु की मृत्यु जलने या झुलसने के कारण नही बल्कि सामान्य बीमारी के कारण हुई है।

झांसी मेडिकल कॉलेज अग्निकांड

शुक्रवार देर रात हुए इस दुखद हादसे में 10 शिशुओं की मौत हो गयी थी और प्रशासन तथा अस्पताल प्रशासन द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार वार्ड में भर्ती 49 शिशुओं में से 38 शिशुओं को सुरक्षित बचा लिया गया था इनमें से तीन की हालत गंभीर थी। इस तीन में से ही एक शिशु की इलाज के दौरान आज मौत हो गयी।

जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि दुखद हादसे के बाद एक बच्चे के माता पिता के बारे में पता नहीं चल पा रहा था साथ ही एक ऐसा परिवार भी था जो अपने बच्चे की नहीं मिलने का दावा कर रहा था। तमाम तरह के तथ्यों को जांच में पता चला कि बच्चा उसी परिवार का है ,जिसके बाद उन्हें बच्चा सौंप दिया गया है।

झांसी मेडिकल कॉलेज अग्निकांड

प्रशासन द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार 10 पीडित परिवारों को शासन द्वारा पांच- पांच लाख की सहायता राशि की घोषणा की गयी थी इस क्रम में 10 में से नौ परिवारों के बैंक खातों में यह राशि भेज दी गयी है ।  एक परिवार का खाता नहीं होने के कारण राशि नहीं भेजी जा सकी है जैसे ही खाता खुलेगा उनकी राशि भी भेज दी जायेगी।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी मेडिकल कॉलेज आग मामला: सात मृतक शिशुओं का हुआ पोस्टमार्टम

Next Story

झांसी की मटर को देश-विदेश का बाजार उपलब्ध कराने की तैयारी में योगी सरकार

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!