बुंदेलखंड-विश्वविद्यालय

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के पत्रकारिता के छात्रों के लिए खुली नयी संभावना

//

झांसी 04 अगस्त।  बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (बीयू ) के जनसंचार एवं पत्रकारिता संस्थान और लखनऊ स्थित मीडिया प्लेटफॉर्म बचपन एक्सप्रेस के बीच आज एक सहमति पत्र ( एमओयू) पर हस्ताक्षर किये गये। इस अनुबंध से विश्वविद्यालय के पत्रकारिता के छात्रों के लिए नयी संभावनाएं खुली हैं।

अनुबंध के अवसर पर कुलपति प्रो मुकेश पाण्डेय ने कहा कि पत्रकारिता के छात्रों को अवसरों के लिए तैयार रहना चाहिए। प्रिंट समाचार पत्र आज भी अपनी विश्वसनीयता के लिए जाने जाते हैं।निश्चित ही इस अनुबंध से छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ कार्य अनुभव प्राप्त होगा।

 

इस मौके पर उपस्थित कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने कहा की बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने विगत कुछ समय में अनेक एमओयू किए हैं जो क्रियाशील हैं। नई शिक्षा नीति भी समन्वय शिक्षा और कौशल पर आधारित है। एमओयू इसके पर्याय हैं।

बुंदेलखंड-विश्वविद्यालय
बचपन एक्सप्रेस की मैनेजिंग डायरेक्टर मीना पाण्डेय एवं संपादकीय सलाहकार  प्रो गोविंद पाण्डेय इस दौरान वर्चुअली उपस्थित रहे। प्रो पाण्डेय ने कहा कि उनका उद्देश्य पत्रकारिता के छात्रों को प्रायोगिक प्रशिक्षण के अवसर प्रदान करना है।

पत्रकारिता विभाग के डॉक्टर कौशल त्रिपाठी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय एवं प्रो गोविंद पाण्डेय बचपन एक्सप्रेस की ओर से समन्वयक के रूप में कार्य करेंगे। इस अवसर पर डॉ अनुपम व्यास, डॉ राजेश पांडे, ऋतिक पटेल एवं पत्रकारिता संस्थान के शिक्षक उपस्थित रहे।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे मोदी: दीपक कुमार

Next Story

झांसी के हीरोज़ ग्राउंड पर यूथ फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ आगाज़

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!