झांसी l जनपद में थाना लहचूरा क्षेत्र, ग्राम बरौठा में कुछ दिन पहले हुई मां- बेटे की हत्या मामले में पुलिस ने देर रात मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया l

पुलिस और स्वाट टीम की नहर से गाँव बरौठा जाने वाले रोड पर हत्या में वांछित अभियुक्त से मुठभेड़ हो गई, जिसमें अभियुक्त चतुर्भुज उर्फ दीपक पटेल के पैर में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया l
एसपी ग्रामीण डाॅ अरविन्द कुमार ने बताया कि 5 अप्रैल को थाना लहचूरा क्षेत्र, ग्राम बरौठा में कुछ दिन पहले अज्ञात महिला का शव सड़क किनारे पडे़ होने की सूचना पुलिस को मिली थी, महिला की शिनाख्त हेतु पुलिस द्वारा लगातार छानबीन की जा रही थी, इसी दौरान पुलिस को मालूम पड़ा कि ग्राम बरौठा का रहने वाला चतुर्भुज उर्फ दीपक पटेल गुडगाँव में रह रही नीलू देवी और उसके तीन वर्षीय लड़के कृष्णा को अपने साथ गाँव लाया था l
मृतका नीलू देवी अपने पति के पास वापस जाना चाहती थी, जिस कारण उसका चतुर्भुज से विवाद हो गया, विवाद के दौरान ही चतुर्भुज उर्फ दीपक पटेल ने कुल्हाड़ी से वार कर नीलू देवी की हत्या कर दी और बच्चे कृष्णा के रोने चिल्लाने पर उसकी भी कुल्हाड़ी से हत्या कर दी l महिला के शव को गिट्टी की आड़ में फेंक दिया और कृष्णा के शव को खेत में रखे भूसे में गाड़ कर आग लगाकर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया l
मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश जुटी थी ,इसी क्रम में 08 अप्रैल की रात पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया, मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है। फिलहाल आरोपी का इलाज चल रहा है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
