किसान का शव

झांसी के पूंछ थाना अंतर्गत रेलवे ट्रैक के पास मिला किसान का शव

//
झांसी । बुंदेलखंड में झांसी जनपद  के पूंछ थाना क्षेत्र के बडेरा रेलवे फाटक के पास एक व्यक्ति का शव  पड़ा मिलने से सनसनी फ़ैल गयी ।

रेलवे अधिकारियों ने ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही थाना पूंछ पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान कराने की कोशिश शुरू की ।
मृतक की पहचान 50 वर्षीय बलराम पुत्र कड़ोरे अहिरवार, निवासी ग्राम फतेहपुर स्टेट के रूप में हुई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का कहना है कि बलराम पिछले काफी समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था  । इस साल फसल में भारी नुकसान हुआ था, जिससे वह कर्ज के बोझ तले दबा हुआ  था । परिजनों ने आशंका जताई कि इसी तनाव के चलते बलराम ने यह कदम उठाया ।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी मंडल रेल प्रबंधक ने किया दतिया एवं ओरछा स्टेशनों का सघन निरीक्षण

Next Story

मां- बेटे का कातिल मुठभेड़ में गिरफ्तार

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!