मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

मां- बेटे का कातिल मुठभेड़ में गिरफ्तार

//

झांसी l जनपद में थाना लहचूरा क्षेत्र, ग्राम बरौठा में कुछ दिन पहले हुई मां- बेटे की हत्या मामले में पुलिस ने देर रात मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया l

पुलिस और स्वाट टीम की नहर से गाँव बरौठा जाने वाले रोड पर हत्या में वांछित अभियुक्त से मुठभेड़ हो गई, जिसमें अभियुक्त चतुर्भुज उर्फ दीपक पटेल के पैर में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया l मुठभेड़ में आरोपी  गिरफ्तार

एसपी ग्रामीण डाॅ अरविन्द कुमार ने बताया कि 5 अप्रैल को थाना लहचूरा क्षेत्र, ग्राम बरौठा में कुछ दिन पहले अज्ञात महिला का शव सड़क किनारे पडे़ होने की सूचना पुलिस को मिली थी, महिला की शिनाख्त हेतु पुलिस द्वारा लगातार छानबीन की जा रही थी, इसी दौरान पुलिस को मालूम पड़ा कि ग्राम बरौठा का रहने वाला चतुर्भुज उर्फ दीपक पटेल गुडगाँव में रह रही नीलू देवी और उसके तीन वर्षीय लड़के कृष्णा को अपने साथ गाँव लाया था l

मृतका नीलू देवी अपने पति के पास वापस जाना चाहती थी, जिस कारण उसका चतुर्भुज से विवाद हो गया, विवाद के दौरान ही चतुर्भुज उर्फ दीपक पटेल ने कुल्हाड़ी से वार कर नीलू देवी की हत्या कर दी और बच्चे कृष्णा के रोने चिल्लाने पर उसकी भी कुल्हाड़ी से हत्या कर दी l महिला के शव को गिट्टी की आड़ में फेंक दिया और कृष्णा के शव को खेत में रखे भूसे में गाड़ कर आग लगाकर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया l

मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश जुटी थी ,इसी क्रम में 08 अप्रैल की रात पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया, मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है। फिलहाल आरोपी का इलाज चल रहा है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी के पूंछ थाना अंतर्गत रेलवे ट्रैक के पास मिला किसान का शव

Next Story

उत्कृष्टता की निरंतर खोज ही वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है: डॉ. नागेंद्र प्रताप सिंह

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!