प्रेमी युगल के शव

झांसी-निवाड़ी बॉर्डर पर प्रेमी युगल के शव मिलने से सनसनी

//

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी और मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले की सीमा पर सनसनीखेज वारदात सामने आई है। टहरौली थाना क्षेत्र से सटे सेंदरी थाना क्षेत्र के ग्राम ढिमरपुरा के जंगल में एक युवक और युवती के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है।प्रेमी युगल के शव प्राप्त जानकारी के अनुसार जंगल के अंदर एक युवती का शव मिला, जिसके गले पर धारदार हथियार से वार के निशान पाए गए हैं। वहीं घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला।प्रेमी युगल के शव

मृतकों की पहचान वर्षा रायकवार (19) पुत्री किशोरी, निवासी ग्राम गुलेटर, थाना सेंदरी, जिला निवाड़ी (मध्य प्रदेश) और चन्द्रभान उर्फ हरेन्द्र (24) पुत्र रामस्वरूप, निवासी ग्राम सिलोरी, थाना टहरौली, जिला झांसी (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि मृतका, मृतक की बड़ी बहन की चचेरी ननद थी और दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आ रही है।परिजनों के अनुसार, दोनों शनिवार दोपहर करीब 3 बजे से लापता थे, जिसके बाद से उनकी तलाश की जा रही थी।

घटना की सूचना मिलते ही सेंदरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है, जो मौके से साक्ष्य जुटा रही है।

सेंदरी थाना प्रभारी के अनुसार “मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।”

फिलहाल पुलिस इस मामले को हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच रही है। वहीं, मौके की परिस्थितियों को देखते हुए यह आशंका भी जताई जा रही है कि घटना को कहीं और अंजाम देकर शवों को बॉर्डर क्षेत्र में फेंका गया हो। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है। इस घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थाओं पर उमा भारती ने उठाए सवाल ,रेल मंत्री को किया ट्वीट

Next Story

खड़े ट्रक में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!