दुष्कर्म व हत्या के आरोपी पुलिस मुठभेड़ मे गिरफ्तार

अपहरण के बाद छात्रा से दुष्कर्म व हत्या के आरोपी पुलिस मुठभेड़ मे गिरफ्तार

//

झांसी। जनपद में सनसनीखेज अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। घटना के चार दिन बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों  को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में दोनों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, 7 अप्रैल को उल्दन थाना क्षेत्र के ग्राम निमौनी में एक कुएं से 12वीं की छात्रा का शव बरामद हुआ था। मृतका की पहचान हर्षिता आर्य, पुत्री सुरेश कुमार के रूप में हुई। मामले ने क्षेत्र में आक्रोश फैला दिया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की, जिसमें दो संदिग्धों के नाम सामने आए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपियों  की गिरफ्तारी के लिए स्वाट, सर्विलांस और स्थानीय थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। एसपी सिटी प्रीति सिंह के मुताबिक, पुलिस टीम देर रात निमौनी रपटा पुल के पास संदिग्धों की तलाश में गश्त कर रही थी। इसी दौरान आरोपियों को लेकर मुखबिर  सूचना मिली ,जिसके बाद ग्राम निमौनी रपटा पुल के पास  बाइक सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग कर दी और मौके से भागने लगे।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों  के पैर में गोली लगी, जिससे वे घायल होकर गिर पड़े और मौके पर ही पकड़ लिए गए। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम शैलेंद्र अहिरवार और ठाकुर दास, निवासी ग्राम निमौनी बताए।

पुलिस ने आरोपियों  के कब्जे से एक तमंचा, सात जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस, एक बाइक और मोबाइल फोन बरामद किया है। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने छात्रा के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के बाद शव को कुएं में फेंकने की बात कबूल की है।

घायल आरोपितों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है और विस्तृत जांच जारी है।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं : प्रदीप पटेल

Next Story

अपना भोजन, अपना पानी—2027 में लिखेंगे नई कहानी: सुधीर सिंह

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!