झांसी रेलवे स्टेशन टिकट चेकिंग

झांसी रेलवे स्टेशन पर टिकट चेकिंग में एक दिन में वसूला गया 10 लाख से अधिक जुर्माना

/

झांसी 16 मार्च। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी रेलमंडल में वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन में आज चलाये गये सघन टिकट चेकिंग अभियान में 10 लाख 13 हजार 550 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गयी।
झांसी रेलवे मंडल के जनसंपर्क अधकारी मनोज कुमार द्वारा दी गयी जानकारी में बताया गया कि वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशिकांत त्रिपाठी के निर्देशन व सहायक वाणिज्य प्रबंधक पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर किलाबंदी कर सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। दिन भर चले सघन जांच अभियान में बिना टिकट, बिना बुक्ड लगेज, अनियमित यात्रा, धूम्रपान व गंदगी फैलाने से जुड़े कुल 1350 मामले पकड़े गए जिनसे जुर्माना स्वरुप  10,13,550 रूपये रेल राजस्व वसूल किया गया ।
जांच के दौरान रेलवे स्टेशन के सभी वेटिंग रूम व प्लेटफार्म के साथ स्टेशन से गुजरने वाली सभी ट्रेनों के दिव्यांग आरक्षित कोच, महिला आरक्षित कोच व आरएमएस कोच सहित पैंट्री कार की भी जांच करायी गई।

      जांच अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षक शिरीष उपाध्याय, के पी आरमो, बृजेश श्रीवास्तव, सैय्यद ताज अब्बास, धर्मेंद्र बोहरे, रमेश कुमार, उमर खान आदि शामिल रहे।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

आईआईएमए झांसी शाखा का हुआ निर्वाचन

Next Story

झांसी में 30 अप्रैल तक लगायी गयी निषेधाज्ञा

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!