मंडलीय सेमीनार

ललितपुर :अज्ञात वाहन की टक्कर से पति की मौत, पत्नी घायल

ललितपुर 22 जून।  बुंदेलखंड के ललितपुर में आज  अपनी भतीजी की ससुराल जा रहे दंपती की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे पति की मौत हो गई व पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गई।

थाना पाली क्षेत्रांतर्गत ग्राम खाईखेरा निवासी धंनसिंह (48) पत्नी ब्रशॉय (40) के साथ अपनी भतीजी की ससुराल कोतवाली महरौनी क्षेत्रांतर्गत ग्राम सुकाडी बाइक से जा रहा था, वह ग्राम विरधा के पास पहुंचा था कि उसकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह दोनों पति पत्नी घायल होकर बाइक सहित सड़क पर गिर गये।

वहां से निकल रहे राहगीरों ने जब देखा तो दोनों घायलों को 108 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विरधा उपचार हेतु भेजा, जहां चिकित्सकों ने  धनसिंह को मृत घोषित कर दिया व  ब्रशॉय की हालत गम्भीर होन पर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजकर जांच में जुट गई।

सं ,वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

रामोत्सव 2024 के लिए झांसी के पांच कलाकारों का हुआ चयन

Next Story

व्यापारी से पिस्तौल लूटने वाले चार बदमाश गिरफ्तार

Latest from बुंदेलखंड

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!