जल अर्पण ग्राम

झांसी का लुहारी बना ‘जल अर्पण ग्राम’, ग्रामीण संभालेंगे पेयजल व्यवस्था

/

झांसी । हर घर तक नल से शुद्ध पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित जल जीवन मिशन के तहत शुक्रवार को झांसी के बंगरा ब्लॉक स्थित ग्राम लुहारी में “जल अर्पण दिवस” का आयोजन किया गया।जल अर्पण ग्रामइस अवसर पर गांव की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की जिम्मेदारी औपचारिक रूप से ग्राम पंचायत और ग्रामीणों को सौंप दी गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मऊरानीपुर विधायक रश्मि आर्य ने ग्राम प्रधान को जल कलश प्रदान कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रश्मि आर्य ने कहा कि जल जीवन मिशन का सबसे अधिक लाभ महिलाओं को मिला है। पहले ग्रामीण महिलाओं को पानी के लिए दूर-दूर तक जाना पड़ता था, लेकिन आज हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन स्तर में बड़ा बदलाव आया है।जल अर्पण ग्रामइस अवसर पर राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के मिशन निदेशक एवं जल शक्ति मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव कमल किशोर सोन ने कहा कि एक समय बुंदेलखंड क्षेत्र में पानी की आपूर्ति टैंकरों और ट्रेनों के माध्यम से होती थी, लेकिन अब घर-घर पाइपलाइन से शुद्ध पेयजल पहुंच रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से पानी की बर्बादी रोकने और जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया।

राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के अधिशासी निदेशक जोगिंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के शुरुआती दिनों में बुंदेलखंड में पानी की गंभीर समस्या देखी थी, लेकिन आज हर घर तक पेयजल पहुंचना एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण की जिम्मेदारी अब समाज की भी है।

कार्यक्रम के दौरान विधायक रश्मि आर्य और केंद्र सरकार से आए अधिकारियों ने गांव में भ्रमण कर पेयजल की गुणवत्ता की जांच की तथा घर-घर दिए गए नल कनेक्शनों का निरीक्षण किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए वृक्षारोपण भी किया गया।

कार्यक्रम से पूर्व स्थानीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी निकालकर ग्रामीणों को जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। बच्चों ने “जल बंधन” कार्यक्रम के तहत नल कनेक्शनों पर राखी बांधकर जल संरक्षण का संदेश दिया और ग्रामीणों के साथ जल बचाने का संकल्प लिया।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

बेतवा नदी में राख के टापू पर फुटबॉल खेलकर ग्रामीणों ने जताया विरोध

Next Story

झांसी पुलिस की तत्परता से साइबर ठगी के 1.53 लाख रुपये हुए रिकवर

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!