गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़

झांसी: अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ ,दो तस्कर गिरफ्तार

झांसी। जनपद में एएनटीएफ झांसी ,बबीना पुलिस ,और एसओजी की संयुक्त टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए उड़ीसा से लाई जा रही 70 किलोग्राम अवैध गांजे की खेप बरामद की । जब्त माल की बाजार कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से दो अंतरराज्यीय तस्करों को कार सहित गिरफ्तार किया है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने विधान ट्रेडिंग कंपनी के पास घेराबंदी कर कार रोका। तलाशी के दौरान वाहन से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ, जिससे पुलिस ने तुरंत दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवकुमार (निवासी सासनी, जनपद हाथरस) और वेताली (निवासी मालपुरा, जनपद आगरा) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे उड़ीसा से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश के आगरा, हाथरस, मथुरा सहित कई जिलों में सप्लाई करते थे।

अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और अलग-अलग राज्यों में नशे की सप्लाई चेन संचालित कर रहा था। अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने के लिए पुलिस ने विस्तृत जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

पुलिस की बड़ी कार्रवाई

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विनय कुमार साहू, उपनिरीक्षक पंकज कुमार, दीपांशु श्रीवास्तव, बलराम सिंह और गौतम कुमार सहित पूरी टीम शामिल रही।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए कार्रवाई तेज की जाएगी।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

देश की आजादी और राष्ट्रहित में अधिवक्ताओं का रहा महत्वपूर्ण योगदान : शशि प्रकाश सिंह

Latest from बुंदेलखंड

error: Content is protected !!