राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

देश की आजादी और राष्ट्रहित में अधिवक्ताओं का रहा महत्वपूर्ण योगदान : शशि प्रकाश सिंह

/

झांसी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शहर के एक होटल में अधिवक्ता वर्ग की प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने राष्ट्र निर्माण, न्याय व्यवस्था और सामाजिक जागरूकता में अधिवक्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया तथा समाज हित के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

संघ के विभाग संचालक शिव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी में भारत सरकार के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में अधिवक्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। अधिवक्ता तर्क और तथ्य के आधार पर समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के माध्यम से राष्ट्रहित और सामाजिक चेतना का संदेश व्यापक स्तर तक पहुंचता है।

प्रदेश के अतिरिक्त महाधिवक्ता शीतला प्रसाद गौड़ ने कहा कि जब व्यक्ति को परिवार और समाज से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलता, तब अधिवक्ता उसके सुख-दुख में सहभागी बनकर न्याय दिलाने का प्रयास करते हैं। उन्होंने अधिवक्ताओं को समाज का संवेदनशील और जिम्मेदार वर्ग बताया।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघकार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् के साथ हुआ। इस अवसर पर विधि व्यवसाय में नवप्रवेशित अधिवक्ताओं का बैंड पहनाकर स्वागत और उत्साहवर्धन किया गया। अतिथियों का माल्यार्पण तथा शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।

संगोष्ठी का संचालन जिला शासकीय अधिवक्ता (भारत सरकार) उदय सोनी ने किया। कार्यक्रम में सदर विधायक रवि शर्मा, जिला शासकीय अधिवक्ता मृदुल कांत श्रीवास्तव, जिला शासकीय अधिवक्ता (सिविल) प्रणय श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे।

राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। अंत में महानगर संपर्क प्रमुख दिनेश पाठक ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

बीडा मास्टर प्लान-2045 को मिली मंजूरी, विकास कार्य होंगे तेज

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!