ट्रक और रोड रोलर की भिड़ंत

झांसी: फिर दिखा रफ्तार का कहर,ट्रक और रोड रोलर की भिड़ंत, एक की मौत

झांसी । बुंदेलखंड के झांसी जनपद में लगातार तेज रफ्तार के कारण होने वाली मौतों का सिलसिला जारी है ऐसा ही कुछ देर रात नवाबाद थानाक्षेत्र में देखने को मिला जहां एक ट्रक और रोड रोलर की  भिड़ंत हो गयी । इस हादसे में एक की मौत हो गयी जबकि एक घायल हैं।
ट्रक और रोड रोलर की भिड़ंत
ट्रक और रोड रोलर की भिड़ंत
प्राप्त जानकारी के अनुसार नवाबाद थाना क्षेत्र में सन इंटरनेशनल स्कूल के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और रोड रोलर की भिड़ंत हो गयी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रोलर चालक कैलाश (30) पुत्र गाेरे निवासी बेडाखास थाना बंडा जिला सागर की मौत हो गयी जबकि ट्रक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने बताया कि घायल ट्रक चालक अस्पताल में इलाज जारी है।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्षन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी: दिखा तेज रफ्तार का कहर चार की मौत

Next Story

महाकुंभ में श्रद्धालुओं की अपार भीड विरोधियों के मुंह पर करारा तमाचा: केशव प्रसाद

Latest from बुंदेलखंड

फॉरेंसिक विज्ञान से ही आधुनिक अपराधियों का पर्दाफाश संभव : एसएसपी विकास कुमार

झांसी।महानगर स्थित बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस एंड क्रिमिनोलॉजी में

error: Content is protected !!