अधिवक्ता संघ भवन

जजी परिसर में अधिवक्ता संघ भवन का लोकार्पण

/

झांसी। जजी परिसर में अधिवक्ताओं के लिए नवनिर्मित वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई अधिवक्ता संघ भवन का मंगलवार को बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शिव किशोर गौड़ ने लोकार्पण किया।

जिला अधिवक्ता संघ की गोष्ठी में जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कहा कि वह अधिवक्ताओं की समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कचहरी परिसर में साफ-सफाई और पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने में अधिवक्ताओं से सहयोग की अपील की।

बार काउंसिल अध्यक्ष शिव किशोर गौड़ ने युवा अधिवक्ताओं से वरिष्ठों का सम्मान करने का आह्वान करते हुए कहा कि “जोश में होश नहीं खोना चाहिए, काला कोट पहनने से ही वकील नहीं बन जाता, चरित्र और व्यक्तित्व भी साफ-सुथरा होना चाहिए।”

उन्होंने अधिवक्ताओं के लिए प्रस्तावित 10 लाख रुपये के मेडिक्लेम और मृत्यु पर 25 लाख रुपये की सहायता योजना की जानकारी भी दी।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

टहरौली में महिला से मारपीट का आरोप, न्याय के लिए एसएसपी से गुहार

Next Story

झांसी स्टेशन पर सघन टिकट जांच अभियान,48,450 रुपये का जुर्माना वसूला

Latest from Jhansi

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में ‘बुंदेली वसुधा’ और फाइन आर्ट फेयर-2026 का पोस्टर लॉन्च

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के ललित कला संस्थान द्वारा आयोजित होने वाली ‘बुंदेली वसुधा’ कार्यशाला और फाइन

error: Content is protected !!