“अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस ”

बुंदेली लोक संस्कृति में है नारी का केंद्रीय स्थान : हरगोविंद कुशवाहा

/

झांसी 06 मार्च 1  वीरांगना नगरी झांसी में “अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस ” के उपलक्ष्य में “ महिला: अतीत और वर्तमान” विषय पर सोमवार को आयोजित संगोष्ठी में अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त किये और इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में प्रभावी तरीके से काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।


यहां राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) के सभागार कक्ष में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री (दर्जा प्राप्त) और अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के अध्यक्ष तथा बुंदेलखंड की संस्कृति के मर्मज्ञ हरगोविंद कुशवाहा ने  प्राचीन समय से लेकर आज तक भारतीय परिपेक्ष्य  मे महिलाओ के सांस्कृतिक योगदान को रेखांकित किया विशेष रूप से बुन्देली  लोक संस्कृति मे नारी की केन्द्रीय भूमिका मे प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा में नारी का शुरू से केवल सम्मान ही नहीं पूजन किया जाता है।

 “अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस ”

विशिष्ट अतिथि डा़ नीति शास्त्री ने वक्तव्य मे महिलाओ मे आत्मविश्वास के संचार पर जोर दिया।सुश्री शास्त्री ने आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाये जाने की वजह बतायी । उन्होंने कहा कि अधिकारों के साथ साथ कर्तव्यों के भी कुशलतापूर्वक वहन की सलाह दी ।  उन्होंने कहा कि पश्चिम कि नक़ल छोड़ अपनी वैदिक परम्पराओं को अपना आज ज़रुरी है क्योंकि हमारी परंपरा में ही नारी का वंदन और पूजन किया जाता  है ।

प्रतिष्ठित समाचार एजेंसी पत्रकार सोनिया पाण्डे ने सनातन परंपरा में ज्ञान के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि वैदिक काल में महिलाओ को बहुत सम्मानित स्थान प्राप्त था। जिन महिलाओं ने ज्ञान को महत्व देते हुए उसे हासिल करने के लिए अथक प्रयास किया उन्हें समाज ने महिला ऋषियों की उपाधियों से विभूषित किया । सनातन परंपरा में हमेशा से ही ज्ञान पर बल दिया गया और उसे हासिल करने वाला फिर चाहे वह स्त्री हो या पुरूष, उसको हमेशा सम्मानित स्तर पर रखा गया। इसके बाद बाहरी आक्रमणों के मध्यकाल में देश में महिलाओं की स्थिति में काफी गिरावट आयी लेकिन स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद संविधान में ही महिलाओं के अधिकारों को संरक्षित करते हुए उन्हें विभिन्न तरह की सुरक्षा मुहैया करायी गयी।
वर्तमान समय में  उन्होंने केवल महिला होने के कारण किसी तरह का सम्मान मिलने की उम्मीद नहीं रखने की चेतावनी देते हुए सलाह दी कि यदि सही अर्थों में सम्मान  हासिल करना है तो अपने अपने कार्यक्षेत्रों में सर्वोच्च ज्ञान हासिल कर तथा पूरी कर्मठता के साथ अपने काम को अंजाम दे । ऐसा करके न केवल समाज बल्कि स्वयं अपनी नजरों में भी सम्मान पाया जा सकता है।
एक समाचारपत्र से जुड़ी पत्रकार मेघा ने कहा कि आज महिलाएं घर और बाहर दोनों जगह खुद को साबित कर पुरूषों से बराबरी पर काम करने लगी हैं लेकिन इसके बावजूद कहीं न कहीं उन्हें आज भी वांछित सम्मान नहीं मिला है
एक प्रादेशिक समाचार चैनल की एंकर सरिता सोनी ने सभी तरह की विषम परिस्थितियों के बीच महिलाओं को महत्व को रेखांकित करते हुए कहा “कोमल है तू, कमजोर नहीं, शक्ति का नाम ही नारी है।”
इससे पहले अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर सरस्वती मां एवं महारानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । अतिथियो का स्वागत करते हुए उप प्रधानाचार्य आलोक शांडिल्य ने कहा कि वीरांगना लक्ष्मीबाई की धरती पर महिलाओ का सम्मान करते हुए अपार हर्ष का अनुभव हो रहा है।
अतिथियो द्वारा जी आई सी मे कार्यरत महिलाओ को सम्मानित किया गया जिन महिलाओ का सम्मान हुआ उनमे सुधा नामदेव, ममता जैन, प्रीति खरे, प्रमिलेश निरंजन, मोहनी मिश्रा, अनीता राजपूत, रेखा कुशवाहा, किरन विनीता एवं विद्यालय के मिडडे मील मे कार्यरत नीलम एवं गीता की भी सम्मान किया गया। वही महिला पत्रकारों मे सोनिया पाण्डे, सरिता सोनी एवं मेघा को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अतिथियो का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के संयोजक सतीश कुमार सिंह ने भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष मे रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला और उन्हें न केवल महिलाओ बल्कि भारत वासियो के लिये प्रेरणास्रोत बताया । उन्होने इस अवसर पर भावुक होते हुये अपने जीवन मे काशी ओर झांसी की भूमिका का उल्लेख किया कि जिस तरह रानी लक्ष्मीबाई काशी मे पैदा हुई लेकिन उनकी कर्मभूमि झांसी बनी उसी तरह मेरी शिक्षा दीक्षा भी काशी मे हुई ओर यह मेरा सौभाग्य है कि मे वीरांगना की भूमि पर सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम का संचालन राहुल मिश्रा ने किया।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

ग्राम सचिवालय की स्थापना से ग्रामीण लोकतंत्र को और मजबूती मिलेगी: जिलाधिकारी

Next Story

ललितपुर: निर्माणाधीन मकान की छत से गिरकर महिला मजदूर की मौत

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!