झांसी रेलवे स्टेशन टिकट चेकिंग

झांसी स्टेशन पर एक दिन में वसूला गया एक लाख से अधिक का जुर्माना

/

झांसी 14 जून । वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर आज किलाबंदी कर चलाये गए जबरदस्त  जांच अभियान में एक लाख से अधिक का राजस्व जुर्माने के तौर पर वसूला गया।

यह अभियान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशिकांत त्रिपाठी के निर्देशन तथा सहायक वाणिज्य प्रबंधक  पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में सुबह आठ बजे से देर शाम तक चलाया गया।

अभियान के दौरान बिना टिकट, अनियमित यात्रा, धूम्रपान करने वाले, गंदगी फैलाने वाले, अवैध वेंडर तथा बिना बुक लगेज सहित यात्रा करने वाले कुल 154 यात्री पकड़े गए,| जिनसे जुर्माना स्वरुप  01,11,390 रेल राजस्व अर्जित किया गया। जांच के दौरान रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम व प्लेटफार्म की सघन जांच की गई।  इसके अतिरिक्त स्टेशन से गुजरने वाली सभी यात्री रेलगाड़ियों के विकलांग, महिला कोच, आरएमएस कोच तथा पैंट्री कार की भी जांच की गई।

टिकट जांच अभियान में मुख्य टिकट जांच निरीक्षक शिरीष उपाध्याय, के पी आर्मो, प्रवीण मुदगल, उम्र खान, राजेंद्र पाण्डेय,मंजू अस्थाना तथा पवन झारखरिया द्वारा विशेष श्रम किया गया  और रेल प्रशासन ने रेलयात्रियों से अपील की कि उचित यात्रा टिकट लेकर ही यात्रा करें, ट्रेन में धुम्रपान और गंदगी न फैलाएतथा किसी भी प्रकार की असुविधा से बचें ।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

इंसान ने बनायीं एआई , एआई बनी भस्मासुर ! ! !

Next Story

ललितपुर : किशोरी की कुंए में गिरने से हुई मौत

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!