झांसी में सनातन धर्म और हिंदी साहित्य का भव्य आयोजन

झांसी में सनातन धर्म जागरण समारोह में जुटे प्रबुद्धजन

/

झांसी। महानगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार, किले के पास रविवार को हिंदी साहित्य भारती (अंतरराष्ट्रीय) की ओर से सनातन धर्म जागरण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

झांसी में सनातन धर्म और हिंदी साहित्य का भव्य आयोजनसमारोह में सनातन धर्म के प्रखर उपासक एवं सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता अश्विनी कुमार उपाध्याय तथा हिंदी साधक डॉ. जयंती प्रसाद नौटियाल को शॉल, श्रीफल, सम्मान पत्र और नगद धनराशि देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र से पधारे महामंडलेश्वर डॉ. शाश्वतानंद गिरि महाराज, विधायक डॉ. बाबूलाल तिवारी, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय तथा हिंदी साहित्य भारती के राष्ट्रीय महामंत्री रामनिवास शुक्ल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रवींद्र शुक्ल ने की। संचालन संयुक्त महामंत्री निशांत शुक्ल ने किया, जबकि आभार प्रदेश अध्यक्ष ने व्यक्त किया।झांसी में सनातन धर्म और हिंदी साहित्य का भव्य आयोजनसमारोह में वरिष्ठ व्यापारी पवन सरावगी और समाजसेवी अधिवक्ता संजय वर्मा को भी सम्मानित किया गया। नीरज सिंह, संजय तिवारी राष्ट्रवादी, राजेश तिवारी मक्खन सहित अन्य पदाधिकारियों ने नए सदस्यों को पट्टिका पहनाकर संगठन में स्वागत किया।

इस अवसर पर दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाहा एडवोकेट, जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष प्रमोद शिवहरे, आचार्य अविनाश, आचार्य मनोज चतुर्वेदी, वसंत विष्णु गोलवलकर, छारद्वारी महंत, जयदेव पुरोहित, वीरेश्वर शुक्ला, अशोक आनंदानी, बुंदेलखंड प्रेस वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष शीतल तिवारी, सुदर्शन शिवहरे, डॉ. मनमोहन मनु, उर्मिला पटैरिया, मंजुलता सक्सेना, आर.एन. त्रिपाठी, डॉ. बी.बी. त्रिपाठी, आलोक शांडिल्य, संजय दुबे सहित सैकड़ों सदस्य और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुआ।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

गढ़ियागांव जमीन विवाद में नया मोड़, दूसरे पक्ष ने जारी किए वीडियो

Next Story

अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस: हर चाल में छिपी है जीत की रणनीति

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!