झांसी ।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत जनपद के मोंठ मंडल में कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष सहजेंद्र सिंह बघेल रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष वीरप्रताप सिंह ने की।
मुख्य अतिथि ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू होने वाला अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान स्वास्थ्य शिविर, योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क, जनसेवा और जनजागरूकता सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने और अधिक से अधिक लोगों तक सेवा कार्यों का लाभ पहुंचाने का आह्वान किया।
मंडल अध्यक्ष वीरप्रताप सिंह ने कहा कि सेवा कार्य संगठन की महत्वपूर्ण गतिविधियों में शामिल हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरे उत्साह और समर्पण के साथ अभियान में जुटने की अपील की।
कार्यशाला में ध्रुप सिंह, अशोक श्रीवास्तव, राजेश राजपूत, केपी सिंह बुंदेला, गोल्डी निरंजन, अनिल सोनी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने अभियान के कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।
