बुंनिमो

अलग बुंदेलखंड राज्य की मांग पर बुंनिमो ने फूंका सांसदों-विधायकों का सामूहिक पुतला 

//
झांसी। बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा (बुंनिमो) के बैनर तले गुरुवार को अलग बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अखंड बुंदेलखंड क्षेत्र के नौ सांसदों और 56 विधायकों का प्रतीकात्मक सामूहिक पुतला लेकर प्रदर्शन किया।
बुंनिमो
प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच पुतला छीनने को लेकर नोकझोंक भी हुई, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर दिया।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अलग बुंदेलखंड राज्य के समर्थन में नारेबाजी की।बुंनिमो
मोर्चा अध्यक्ष भानू सहाय ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधि बुंदेलखंड राज्य के गठन के मुद्दे पर सक्रिय सहयोग नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि जनप्रतिनिधि इस मांग का समर्थन नहीं करेंगे तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
मोर्चा ने यह भी घोषणा की कि संसद के वर्षाकालीन सत्र के दौरान प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और रक्षामंत्री के प्रतीकात्मक पुतले जलाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही आगामी परिसीमन के दौरान लोकसभा और विधानसभा सीटों में संभावित वृद्धि का उल्लेख करते हुए छोटे राज्यों के गठन की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।
प्रदर्शन में महामंत्री एडवोकेट अशोक सक्सैना, प्रवक्ता रघुराज शर्मा, एडवोकेट प्रदीप नाथ झा, हनीफ खान, रामजी सिंह परीक्षा, उत्कर्ष साहू, प्रदीप गुर्जर, एडवोकेट अनुराग मिश्रा, गोलू ठाकुर, प्रेम सपेरा, अभिषेक तिवारी, विजय रायकवार, शंकर रायकवार, प्रभु दयाल कुशवाहा, मोहम्मद शफीक, जिलाध्यक्ष अनिल कश्यप सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, साइबर ठगी करने वाले 11 गिरफ्तार

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!