भारतीय जनता पार्टी

बूथ समिति ही भाजपा की नींव: प्रकाश पाल

//

झांसी। भारतीय जनता पार्टी झांसी जिला कार्यसमिति की बैठक पार्टी कार्यालय में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल के मुख्य आतिथ्य और जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी मदन पाण्डेय ने कहा कि पश्चिम बंगाल में पार्टी की जीत ऐतिहासिक है, जिससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को नमन किया।सोशल मीडिया के क्षेत्रीय सह संयोजक हर्ष द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सक्रिय भूमिका निभाने के बारे में जानकारी दी।

मुख्य अतिथि प्रकाश पाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की असली ताकत उसकी बूथ समितियां हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल की जीत पर बधाई देते हुए कहा कि जनता ने विरोधी दलों को नकार दिया है। साथ ही उन्होंने घुसपैठ और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भी अपनी बात रखी।

बैठक में आगामी जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई। प्रकाश पाल ने प्रशिक्षण को संगठन की रीढ़ बताते हुए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि विचार और संवेदनाओं से जुड़ा संगठन है, जिसमें कार्यकर्ता सर्वोपरि है।

इस अवसर पर गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत, एमएलसी रमा निरंजन, राज्यमंत्री जमुना कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम सहित कई जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री बद्री त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम के अंत में पश्चिम बंगाल में मिली जीत के उपलक्ष्य में मिष्ठान वितरण किया गया।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी जिला अस्पताल में डीएम के अचानक पहुंचने से मचा हड़कंप

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!