राजीव सिंह पारीछा

बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा ने सभी विधायक प्रतिनिधियों को किया कार्यमुक्त

//

झांसी। जनपद के बबीना विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक राजीव सिंह पारीछा ने अपने द्वारा पूर्व में नामित सभी विधायक प्रतिनिधियों को तत्काल प्रभाव से उनके दायित्वों से मुक्त कर दिया है। इस संबंध में विधायक ने सोमवार को  जनसामान्य एवं मीडिया को अवगत कराया।

विधायक ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों एवं विभागों में जनसमस्याओं के समाधान तथा जनता के सहयोग के उद्देश्य से कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं को विधायक प्रतिनिधि के रूप में नामित किया गया था। वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी चुनावी कार्यक्रमों के मद्देनजर कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं।

विधायक ने कहा कि संगठन के कार्यों में बढ़ी व्यस्तता के कारण विधायक प्रतिनिधि के रूप में नामित सभी कार्यकर्ता अब अपने-अपने संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन करेंगे। प्रशासनिक और संगठनात्मक दृष्टि से सभी विधायक प्रतिनिधियों को तत्काल प्रभाव से उनके पदों से मुक्त किया जाता है।

राजीव सिंह पारीछा ने विधायक प्रतिनिधियों द्वारा जनसेवा, क्षेत्रीय विकास और जनता की समस्याओं के निराकरण में दिए गए योगदान की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी कार्यकर्ता भविष्य में भी संगठन और समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी में इबोला को लेकर अलर्ट, प्रभावित देशों से लौटे दो यात्रियों की 21 दिन निगरानी

Next Story

आईजी आकाश कुलहरि परिक्षेत्र में अपराधियों पर सख्त, मामलों को जल्द निपटाने के निर्देश

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!