डेंगू वार्ड झांसी

आला अधिकारी पहुंचे झांसी मेडिकल कॉलेज के डेंगू वार्ड ,देखी व्यवस्थाएं

//

झांसी 06 नवंबर। झांसी जिले के आला अधिकारी आज देर शाम अचानक रानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज झांसी के डेंगू वार्ड का औचक निरीक्षण करने पहुंचे और जरूरी निर्देश दिये।

डेंगू वार्ड झांसी

 मंडलायुक्त डॉ आदर्श सिंह एवं जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर  प्रभावी नियंत्रण हेतु सभी व्यवस्थाएं सुदृढ करने के निर्देश दिए।

डेंगू वार्ड झांसी

औचक निरीक्षण के दौरान यह देखा गया कि डेंगू वार्ड के बाहर कहीं भी अंकित नहीं हैं कि उक्त वार्ड डेंगू के मरीजों के लिए हैं। मण्डलायुक्त डॉ.आदर्श सिंह द्वारा निर्देश दिए गए कि वार्ड के बाहर डेंगू वार्ड का बोर्ड/बैनर लगवाया जाए। इसके उपरान्त उन्होंने डेंगू वार्ड में डेंगू के मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया और मौके पर पाया कि डेंगू के रोगियों के लिए मच्छरदानी, साफ-सफाई आदि समस्त व्यवस्थायें की गई हैं, उन्होंने संतोष व्यक्त किया।

मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी ने डेंगू वार्ड के निरीक्षण के दौरान वार्ड में प्रकाश की व्यवस्था पर्याप्त न होने पर नाराजगी व्यक्त की और उन्होंने निर्देश दिए कि वार्ड में समुचित प्रकाश की व्यवस्था कराई जाए। इसके उपरान्त उन्होंने मेडीकल कॉलेज में भर्ती डेंगू के मरीजों के सम्बन्ध में जानकारी ली। अवगत कराया गया कि वर्तमान में झांसी के 04 डेंगू के एक्टिव एवं 01 सम्भावित मरीज भर्ती हैं, जिनको दवायें एवं अन्य सुविधायें उपलब्ध कराई जा रही हैं।

डेंगू वार्ड झांसी

 मण्डलायुक्त और जिलाधिकारी द्वारा मरीजों से स्वास्थ्य एवं अन्य दवाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली। मरीजों एवं उनके तीमारदारों द्वारा बताया गया कि उन्हें समय पर स्वास्थ्य एवं अन्य चिकित्सीय सुविधायें मिल रही हैं तथा उन्हें ईलाज सम्बन्धी कोई समस्या नहीं है।

उन्होंने मरीजों को बेहतर से बेहतर चिकित्सीय सुविधायें उपलब्ध कराई जाए, ताकि मरीज जल्द से जल्द स्वस्थ्य होकर अपने घर वापस जा सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि डेंगू आदि संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण लगाये जाने हेतु                             हॉटस्पॉट चिंहित कर वहां रेगूलर निगरानी की जाए। उन्होंने मेडिकल कॉलेज एवं नगर में पर्याप्त फॉगिंग कराई जाने एवं लोगों को पानी जमा न करने के लिए जागरूक करने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि डेंगू से प्रभावित मरीजों के लिए मिशन मोड में डॉक्टर एवं दवाओं की उपलब्धजता सुनिश्चित करायी जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि अस्पताल में पहुंचने वाले प्रत्येक मरीज को हर हाल में जरूरी उपचार प्राप्त हो।
डेंगू वार्ड के निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एन.के.जैन, उप प्रधानाचार्य मेडीकल कॉलेज डॉ.अंशुल जैन, सीएमएस मेडीकल कॉलेज डाॅ. जितेंद्र कुमार सहित अन्य डॉक्टरर्स की टीम उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी में जल्दी ही होगा चित्रकला प्रदर्शनी गृह का निर्माण : रविंद्र कुमार

Next Story

गुरूनानकदेव के प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर होने जा रही है सत्यनारायण कथा

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!