एटीएम तोड़कर चोरी का प्रयास

 कचहरी गेट पर पीएनबी एटीएम तोड़कर चोरी का प्रयास

//

झांसी। शहर में चोरों के हौसले बुलंद हैं।  चोरों ने जिला एवं सत्र न्यायालय के मुख्य गेट पर लगे पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के एटीएम को निशाना बनाया है।

12 और 13 नवंबर की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने एटीएम मशीन तोड़कर उसमें रखा कैश चोरी करने का प्रयास किया। हालांकि, मशीन को बुरी तरह क्षतिग्रस्त करने के बावजूद चोर नकदी निकालने में सफल नहीं हो सके और मौके से फरार हो गए।

शुक्रवार सुबह अधिवक्ता जब कचहरी पहुंचे तो मुख्य गेट पर लगे एटीएम की टूटी हुई मशीन देखकर हैरान रह गए। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही नवाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि एटीएम बूथ के आसपास 24 घंटे पुलिस की तैनाती रहती है। इसके बावजूद चोरों ने वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया।

घटना के बाद पुलिस ने आसपास के अधिवक्ताओं के चैंबर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। नवाबाद थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

घायल को तड़पता देख रुके पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ,खुद पहुंचाया अस्पताल

Next Story

काव्य संगोष्ठी में कवियों ने बांधा समां,पुस्तक का विमोचन

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!