जानलेवा हमले

जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार

//
 झांसी। जनपद के  उल्दन थाना क्षेत्र के ग्राम बगरौनी में जानलेवा हमले और मारपीट के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किए गए दो डंडे भी बरामद किए हैं। वहीं गिरफ्तारी के दौरान पुलिस कार्रवाई का विरोध कर शांति व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने पर एक अन्य युवक को भी हिरासत में लिया गया।

पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर 2026 को ग्राम बगरौनी निवासी यादवेंद्र सिंह ने उल्दन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि गांव के कुछ लोगों ने एकराय होकर उनके परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में रघुवीर, इंद्रपाल और माया देवी के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 141/2026 दर्ज किया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने 11 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर ग्राम बगरौनी में दबिश दी। इस दौरान मुकदमे में वांछित अक्षय उर्फ हनी (27) और हर्ष यादव (21) को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो डंडे बरामद किए।

कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद अक्षय के साले मयंक यादव (22), निवासी सकूली, थाना सेन्दरी, जिला निवाड़ी (मध्य प्रदेश) ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया। पुलिस के समझाने के बावजूद न मानने पर उसे भी निरोधात्मक धाराओं में हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह सहित उल्दन पुलिस टीम शामिल रही।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

कॉर्पोरेट चैलेंजर ट्रॉफी में टीचर्स वॉरियर्स ने जीत से किया आगाज

Next Story

दिसंबर में झांसी बनेगी धर्मनगरी,तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!