झांसी। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में शुक्रवार को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि एवं स्मरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। एनएसएस प्रकोष्ठ के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में कुलपति डॉ.डॉ. ए के सिंह ने दोनों राष्ट्रनायकों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कुलपति ने कहा कि शास्त्री जी का ‘जय जवान, जय किसान’ का संदेश आज भी राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि कृषि, किसान सम्मान और देश की सुरक्षा को मजबूत करना राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है। गांधी जी के ग्राम स्वराज के विचारों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कृषि विज्ञान को खेतों तक पहुंचाने और सतत कृषि को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
एनएसएस स्वयंसेवकों ने ‘रघुपति राघव राजा राम’ का सामूहिक गायन किया और गांधी-शास्त्री के जीवन व योगदान पर विचार रखे। कार्यक्रम के बाद विश्वविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया, जिसमें कुलपति समेत अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और एनएसएस स्वयंसेवकों ने सहभागिता की।
Latest from Jhansi
झांसी । विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट नेत्रपाल सिंह की अदालत ने दलित युवती को शादी का
झांसी । गांधी जयंती के अवसर पर झांसी की बबीना विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रक्सा
झांसी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर टिकट चेकिंग के दौरान रेलवे स्टाफ ने बिना टिकट
झांसी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर झांसी में प्रशासन
झांसी। ट्रेनों की पैंट्री कारों में अनियमितताओं और बिना टिकट यात्रियों के खिलाफ झांसी मंडल ने
