लापता युवक

झांसी रेलवे स्टेशन पर टिकट चेकिंग में मिला लापता युवक

/

झांसी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर टिकट चेकिंग के दौरान रेलवे स्टाफ ने बिना टिकट यात्रा करते हुए एक युवक को पकड़ा और पूछताछ में पता चला कि वह पिछले चार दिनों से घर से गायब है ।

रेलवे स्टाफ की सतर्कता से चार दिन से लापता इस 18 वर्षीय युवक सकुशल परिजनों तक पहुंच गया। शुक्रवार को प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर चेकिंग ड्यूटी के दौरान डिप्टी सीटीआई साजिद अनवर ने युवक को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा। पूछताछ के बाद उसे हेड टीसी कार्यालय लाया गया। वहां बातचीत के दौरान युवक के 29 सितंबर से घर से लापता होने की जानकारी मिली। परिजनों ने ग्वालियर पुलिस में उसकी गुमशुदगी भी दर्ज करा रखी थी।

हेड टीसी रमेश कुमार ने परिजनों से संपर्क कर उन्हें सूचना दी। इसके बाद थाना हजीरा, ग्वालियर से अजय सिंह के साथ परिजन झांसी स्टेशन पहुंचे। आवश्यक सत्यापन और औपचारिकताएं पूरी करने के बाद रेलवे स्टाफ ने युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

युवक के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। रेलवे चेकिंग स्टाफ की सजगता से परिवार को चार दिन बाद उनका लापता सदस्य वापस मिल सका।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

गांधी-शास्त्री जयंती पर झांसी में सेवा और सम्मान, शहीद की पत्नी सम्मानित

Next Story

रक्सा में ग्राम चौपाल में विधायक राजीव सिंह ने ग्रामीणों से किया जनसंवाद

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!