ट्रेनों में औचक जांच

दो ट्रेनों की पैंट्री कार में औचक जांच, 32 अनधिकृत यात्री पकड़े

/

झांसी। ट्रेनों की पैंट्री कारों में अनियमितताओं और बिना टिकट यात्रियों के खिलाफ झांसी मंडल ने विशेष जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान 22537 कुशीनगर एक्सप्रेस की पैंट्री कार में 32 बिना टिकट यात्री मिले।

मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के निर्देशन में 1 अक्टूबर को सहायक वाणिज्य प्रबंधक अनिल श्रीवास्तव के नेतृत्व में कुशीनगर एक्सप्रेस और सीतापुर एक्सप्रेस की पैंट्री कारों की झांसी-ललितपुर के बीच औचक जांच की गई।

रेलवे ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अनधिकृत यात्रियों से  49,750 रुपये जुर्माना वसूला। चार्ज करने के बाद सभी यात्रियों को पैंट्री कार से हटा दिया गया।

जांच में पैंट्री कारों में अन्य अनियमितताएं भी सामने आईं। मानक से छोटे आकार के करीब 500 गिलास जब्त किए गए। इसके अलावा अनधिकृत पानी की बोतलों की 20 पेटियां भी बरामद हुईं, जिन्हें ललितपुर स्टेशन पर जमा कराया गया।

अन्य अनियमितताओं और प्राप्त शिकायतों के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर संबंधित विभाग को कार्रवाई के लिए भेजी जा रही है। जांच टीम में मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक मनोहर लाल मीणा, सीटीआई स्टेशन अशोक त्रिपाठी, सीटीआई संजीव श्रीवास्तव, सीसीआई सोहन राय, कैटरिंग इंस्पेक्टर अशोक कुमार सहित टिकट चेकिंग स्टाफ शामिल रहा।

रेलवे प्रशासन ने कहा कि यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और हितों को ध्यान में रखते हुए पैंट्री कारों तथा ट्रेनों में औचक जांच और टिकट चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

 नवरात्रि विसर्जन से पहले सड़कों की सुधरेगी सूरत

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!