राजीव सिंह पारीछा

बबीना विधायक ने मन की बात’ के बाद ,सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

//

झांसी।  बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा की मौजूदगी में  ग्राम अठौंदना में न केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया अपितु इसके तुरंत बाद विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं और सुझावों को सुना ।

राजीव सिंह पारीछा

राजीव सिंह पारीछा

कार्यक्रम में देशहित, आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति, सांस्कृतिक विरासत, स्वच्छता और जनभागीदारी जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर दो अक्टूबर को स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने की अपील करते हुए प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इसके अलावा अशोक सिंघल की 100वीं जयंती पर उनके योगदान को याद किया और आगामी जनगणना सहित राष्ट्रीय दायित्वों में जनभागीदारी के महत्व पर जोर दिया।बबीना विधायकविधायक राजीव सिंह पारीछा ने कहा कि ‘मन की बात’ प्रधानमंत्री और देश के नागरिकों के बीच संवाद का माध्यम है। इसके जरिए देश के विभिन्न हिस्सों में हो रहे प्रेरणादायी कार्यों और जनभागीदारी को प्रोत्साहन मिलता है।

कार्यक्रम के बाद विधायक ने ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और गांव व क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं और सुझावों को सुना। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास, जनसमस्याओं का समाधान और पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

कार से टक्कर के बाद ऑटो में लगी भीषण आग

Next Story

कांग्रेस का हल्लाबोल, फूंका पुतला

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!