मुआवजे के लिए किसानों ने उठायी आवाज़

बारिश से फसलें बर्बाद, मुआवजे के लिए किसानों ने उठायी आवाज़

//
झांसी। लगातार बारिश से जनपव में  खरीफ की फसलों को हुए नुकसान के बाद किसानों ने मुआवजे और फसल बीमा क्लेम की मांग को लेकर आवाज बुलंद की है। मऊरानीपुर क्षेत्र के ग्राम रोरा में किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण सिंह परिहार के नेतृत्व में किसान पंचायत आयोजित हुई।

पंचायत में किसानों ने बताया कि लगातार बारिश से खेतों में पानी भरने के कारण तिली, उड़द और मूंग की फसलें बर्बाद हो गई हैं। किसानों का कहना है कि पिछले तीन वर्षों से फसल नुकसान का सामना करने के बावजूद उन्हें पर्याप्त मुआवजा और बीमा क्लेम नहीं मिल सका है।

पंचायत के बाद शिवनारायण सिंह परिहार ने किसानों के खेतों में पहुंचकर फसलों के नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासन से प्लाट-टू-प्लाट सर्वे कराकर वास्तविक नुकसान का आकलन कराने तथा प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा और फसल बीमा क्लेम दिलाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि किसानों की मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो मऊरानीपुर तहसील में धरना-प्रदर्शन कर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। वहीं रोरा, भटपुरा और फूलपुरा के ग्रामीणों ने जर्जर सड़क का मुद्दा उठाते हुए जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी रेलवे स्टेशन पर 14 किलो गांजा बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!