जन अधिकार पार्टी

झांसी में अनोखा राजनीतिक कार्यक्रम, तुलादान के बाद सिक्कों पर टूटे कार्यकर्ता

/

झांसी। महानगर में जन अधिकार पार्टी के एक कार्यक्रम में कुछ ऐसा हुआ कि जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शहर में चर्चा का विषय बना गया ।जन अधिकार पार्टीयहां एक विवाह घर में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकन्या कुशवाहा का 5 रुपये के सिक्कों से तुलादान किया गया। पहले कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकन्या कुशवाहा को तराजू पर बैठाकर 5 रुपये के सिक्कों से तौला। तुलादान के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।जन अधिकार पार्टीहालांकि, तुलादान पूरा होने के बाद जो हुआ उसका दृश्य सबसे अधिक चर्चा में आ गया। जैसे ही शिवकन्या कुशवाहा तराजू से नीचे उतरीं, वहां रखे 5 रुपये के सिक्कों को लेने के लिए कार्यकर्ताओं में होड़ मच गई। देखते ही देखते कई कार्यकर्ता सिक्के उठाने के लिए टूट पड़े।

सिक्के लेने की जल्दबाजी में मौके पर जबरदस्त धक्का-मुक्की शुरू हो गयी । कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में एक ओर राष्ट्रीय अध्यक्ष का अनोखे अंदाज में तुलादान होता दिखाई दे रहा है, वहीं दूसरी ओर तुलादान समाप्त होते ही कार्यकर्ताओं के बीच सिक्के बटोरने की होड़ नजर आ रही है।

राजनीतिक कार्यक्रम का यह नजारा अब सोशल मीडिया के साथ ही शहर में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

फर्जी कंपनी की आड़ में नौकरी का झांसा देकर ठगी करने के 08आरोपी गिरफ्तार

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!