झांसी पुलिस की हाईटेक पहल

झांसी पुलिस की हाईटेक पहल: थानों में जनसुनवाई की होगी लाइव मॉनिटरिंग

/

झांसी। थानों में आने वाले फरियादियों की शिकायतों की सुनवाई को और अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए झांसी पुलिस ने हाईटेक पहल शुरू की है। रेंज झांसी के आईजी आकाश कुलहरि के आदेश और एसएसपी  बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद के सभी थानों में ऑनलाइन कैमरे स्थापित किए जा रहे हैं।

इन कैमरों के माध्यम से थानों में होने वाली जनसुनवाई की जिला पुलिस कार्यालय से सीधे लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके लिए पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई वॉल तैयार की जा रही है, जहां से अधिकारी थानों में फरियादियों की सुनवाई की सीधी निगरानी कर सकेंगे।

एसएसपी ने बताया कि इस व्यवस्था का उद्देश्य प्रत्येक पीड़ित की त्वरित सुनवाई सुनिश्चित करना, पुलिस की जवाबदेही बढ़ाना और फरियादियों के साथ बेहतर व्यवहार को सुनिश्चित करना है। झांसी पुलिस की यह पहल जनसुनवाई व्यवस्था में पारदर्शिता लाने और तकनीक के प्रभावी इस्तेमाल की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस: हर चाल में छिपी है जीत की रणनीति

Next Story

आम आदमी पार्टी ने सोनम वांगचुक के समर्थन में निकाला पैदल मार्च

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!