वृहद रोजगार मेला

आईटीआई में लगा वृहद रोजगार मेला, 87 युवाओं को मिली नौकरी

/

झांसी। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर मंगलवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), झांसी में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन एवं दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के संयुक्त तत्वावधान में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 374 बेरोजगार युवाओं ने विभिन्न निजी कंपनियों में साक्षात्कार दिए, जिनमें से 87 अभ्यर्थियों का विभिन्न पदों पर चयन किया गया।

रोजगार मेले का शुभारंभ विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) रमा निरंजन ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त निदेशक (प्रशिक्षु/शिक्षु) आशीष दुवे ने की। शुभारंभ के बाद अतिथियों ने पंजीकरण काउंटरों एवं साक्षात्कार कक्षों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिला समन्वयक उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन सुजीत कुमार श्रीवास्तव ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे रोजगार मेले युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों से इन अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।

रोजगार मेले में टेक्निको इंडिया लिमिटेड, डायल एसआईएस, अकुल मैनपावर कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड, एस.पी. इंटरप्राइजेज, माँ इंफ्रा, सॉफ्टवेयर अकादमी, ड्रीम डिजाइनर एजुटेक सहित नौ प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग कर विभिन्न पदों के लिए युवाओं का साक्षात्कार लिया।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

राष्ट्रपति पदक से सम्मानित हुए सीओ नगर रामवीर सिंह

Next Story

 मानसिक तनाव से बिगड़ी कर्मचारी की तबीयत, अधिकारी पर प्रताड़ना का आरोप

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!