झांसी विकास प्राधिकरण

झांसी विकास प्राधिकरण ने सील किये चार अवैध व्यावसायिक निर्माण

//

झांसी। प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कोचिंग संस्थान में हुए भीषण अग्निकांड के बाद अवैध निर्माणों पर शासन की वक्रदृष्टि के मद्देनज़र इन दिनों झांसी विकास प्राधिकरण (जेडीए) भी महानगर में अवैध निर्माणों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाइयों में लगा है ,इसी क्रम में प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने शनिवार को अपने क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार व्यावसायिक निर्माणों को सील कर दिया।झांसी विकास प्राधिकरणयह कार्रवाई प्राधिकरण के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में पुलिस बल की मौजूदगी में की गई।झांसी विकास प्राधिकरणप्राधिकरण की टीम ने झांसी खास स्थित पंचवटी कॉलोनी में निर्माणकर्ता बृजेन्द्र श्रीवास एवं दीपक साहू द्वारा लगभग 130 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में किए जा रहे अवैध व्यावसायिक निर्माण को सील किया। वहीं भोजला मंडी के पास विनोद कुमार अग्रवाल एवं क्रश अग्रवाल द्वारा लगभग 550 वर्ग मीटर क्षेत्र में किए जा रहे व्यावसायिक निर्माण पर भी सीलिंग की कार्रवाई की गई।झांसी विकास प्राधिकरणजेडीए की टीम ने नारायण बाग रोड स्थित भक्ति बिल्डिंग मैटेरियल के सामने शांति देवी द्वारा लगभग 5000 वर्ग फुट क्षेत्र में किए गए अवैध व्यावसायिक निर्माण को भी सील किया। इसके अलावा भगवंतपुरा में अलमर्जिया के सामने अदनान अकबर खान द्वारा लगभग 1000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में किए जा रहे अवैध व्यावसायिक निर्माण पर भी कार्रवाई की गई।

झांसी विकास प्राधिकरण के अनुसार संबंधित निर्माणकर्ताओं द्वारा बिना स्वीकृत मानचित्र अथवा स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इन मामलों में पूर्व में नियमानुसार नोटिस जारी कर सीलिंग आदेश पारित किए गए थे। उन्हीं आदेशों के अनुपालन में शनिवार को प्रवर्तन दल द्वारा सीलिंग की कार्रवाई संपन्न कराई गई।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी पुलिस की तत्परता से साइबर ठगी के 1.53 लाख रुपये हुए रिकवर

Next Story

अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा, पोर्टेबल मशीन समेत कई उपकरण सीज

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!