जेसीबी नाले में गिरी

नाले की सफाई के बाद मलबा उठाने पहुंची जेसीबी नाले में गिरी

/

झांसी। नगर निगम द्वारा नाले की सफाई के बाद निकाला गया मलबा समय पर नहीं हटाए जाने के कारण गुरुवार को एक हादसा हो गया। मलबा उठाने पहुंची जेसीबी मशीन अचानक संतुलन खो बैठी और नाले में जा गिरी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

हादसा वार्ड संख्या 39 स्थित सुपर कॉलोनी, सलीम बाग में गुलाम गौस खान पार्क के पास हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार नगर निगम ने करीब चार दिन पहले नाले की सफाई कराई थी। सफाई के दौरान बड़ी मात्रा में निकला मलबा सड़क किनारे ही छोड़ दिया गया था। लोगों का कहना है कि मलबे की मात्रा इतनी अधिक थी कि उससे कई ट्रॉलियां भर सकती थीं।जेसीबी नाले में गिरीमोहल्लेवासियों ने बताया कि मलबा लंबे समय तक सड़क किनारे पड़ा रहने से आवागमन प्रभावित हो रहा था। इस संबंध में नगर निगम को सूचना भी दी गई थी, जिसके बाद गुरुवार को मलबा हटाने के लिए जेसीबी और ट्रॉली मौके पर भेजी गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जेसीबी द्वारा मलबा ट्रॉली में भरा जा रहा था, तभी मशीन अचानक असंतुलित होकर नाले में जा गिरी। हालांकि हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि यदि सफाई के तुरंत बाद मलबा हटा लिया जाता तो इस तरह की स्थिति उत्पन्न नहीं होती। उन्होंने नगर निगम से नालों की सफाई के बाद निकाले जाने वाले मलबे का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने की मांग की है।

घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा कि सफाई कार्य के बाद मलबा हटाने में हुई देरी ने एक अतिरिक्त समस्या खड़ी कर दी, जिससे न केवल यातायात प्रभावित हुआ बल्कि हादसे की स्थिति भी पैदा हो गई।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

अवैध निर्माणों पर झांसी विकास प्राधिकरण का शिकंजा, कोचिंग संस्थान समेत दो परिसरों पर सीलिंग

Next Story

बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Latest from Jhansi

अवैध निर्माणों पर झांसी विकास प्राधिकरण का शिकंजा, कोचिंग संस्थान समेत दो परिसरों पर सीलिंग

झांसी। अवैध निर्माणों और बिना स्वीकृत मानचित्र संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ झांसी विकास प्राधिकरण ने

error: Content is protected !!