ऑपरेशन जागरूकता

ऑपरेशन जागरूकता के तहत महिलाओं और युवाओं को किया गया जागरूक

/

झांसी। कानपुर जोन की अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) के जनपद आगमन के दौरान शुरू किए गए ऑपरेशन जागरूकता अभियान के तहत नवाबाद थाना क्षेत्र में महिलाओं, युवतियों और युवाओं के लिए विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक एवं कानूनी विषयों पर जानकारी देते हुए लोगों को जागरूक किया गया।ऑपरेशन जागरूकताएसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि अभियान के तहत ऐसे मामलों के प्रति जागरूक किया जा रहा है, जिनमें बिना पर्याप्त तथ्यों के लगाए गए आरोपों के कारण निर्दोष लोगों का भविष्य प्रभावित हो सकता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों के साथ संवाद बनाए रखें तथा किसी भी विवाद या संवेदनशील परिस्थिति में काउंसलिंग और आपसी समझ के माध्यम से समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करें।

कार्यक्रम में महिलाओं और युवाओं को विभिन्न कानूनी प्रावधानों, उनके अधिकारों तथा जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों की स्थिति में पुलिस की त्वरित सहायता प्राप्त करने के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी अवगत कराया गया।

एसपी सिटी ने बताया कि महिलाओं को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, महिला सहायता हेल्पलाइन 181 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 सहित अन्य महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी दी गई, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता प्राप्त की जा सके।

उन्होंने बताया कि ऑपरेशन जागरूकता के अंतर्गत अब जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा, साइबर अपराध, कानूनी जागरूकता, बाल संरक्षण तथा सामाजिक मुद्दों पर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव

Next Story

महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर मैक परिवार ने दी श्रद्धांजलि

Latest from Jhansi

झांसी से ग्वालियर रवाना हुई रानी लक्ष्मीबाई बलिदान ज्योति यात्रा, 20वें वर्ष में पहुंची परंपरा

झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर   राष्ट्रभक्त संगठन एवं हिंदू समन्वय मंच

error: Content is protected !!