झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर महाराजा अग्रसेन यूथ क्लब (मैक) परिवार द्वारा सिंधी तिराहा, मानिक चौक पर दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महारानी लक्ष्मीबाई के शौर्य, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य रामतीर्थ सिंघल तथा विशिष्ट अतिथि अनिल अग्रवाल (सरपंच) रहे। दोनों अतिथियों ने महारानी लक्ष्मीबाई के अद्वितीय साहस, बलिदान और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
इस अवसर पर संजीव अग्रवाल, मुकेश सर्राफ, पुनीत अग्रवाल, अतुल किलपन, महेंद्र चौधरी, मुकेश पंच, निर्दोष अग्रवाल, प्रदीप, दीपक, महेश सर्राफ, राकेश पंच, सुरेंद्र काका, अरविंद एवं सूर्य प्रकाश पंच सहित विभिन्न गणमान्य नागरिकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। क्षेत्रीय पार्षद मुकेश सोनी को स्मृति चिन्ह मैक के मोहित चौधरी द्वारा प्रदान किया गया।
मुख्य अतिथि रामतीर्थ सिंघल को क्लब अध्यक्ष शैंकी अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि अनिल अग्रवाल को महासचिव अंकित अग्रवाल ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में हर्षित अग्रवाल, राजीव विशो एवं मुकेश अग्रवाल ने अतिथियों और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण अग्रवाल (सागर) ने किया।
श्रद्धांजलि सभा में धर्मेंद्र, आनंद, नवल, सागर, भानु, अनिल, अभय, आशु, नीरज, नमन, पवन, राम, राहुल, अभय (सोनू) सहित बड़ी संख्या में मैक परिवार के सदस्य एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन
