भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी

‘पीडीए का नहीं बचा कोई अस्तित्व’, झांसी में विपक्ष पर बरसे पंकज चौधरी

//

झांसी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सोमवार को वीरांगना नगरी झांसी पहुंचे। अपने दौरे की शुरुआत उन्होंने लक्ष्मीबाई पार्क पहुंचकर वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरीइसके बाद पंकज चौधरी वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई और झलकारी बाई का साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति देश की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्शों पर चलकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।समाजवादी पार्टी के पीडीए अभियान पर निशाना साधते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि "पीडीए अब केवल नाम भर रह गया है। इसके नाम पर कुछ लोगों ने केवल अपने परिवार का हित साधने का काम किया है।" उन्होंने आरोप लगाया कि देश और प्रदेश की जनता परिवारवाद और भ्रष्टाचार की राजनीति से ऊब चुकी है और यही कारण है कि विपक्षी दलों को लगातार जनता का समर्थन नहीं मिल रहा है।मीडिया से बातचीत में पंकज चौधरी ने समाजवादी पार्टी के पीडीए अभियान पर निशाना साधते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि “पीडीए अब केवल नाम भर रह गया है। इसके नाम पर कुछ लोगों ने केवल अपने परिवार का हित साधने का काम किया है।” उन्होंने आरोप लगाया कि देश और प्रदेश की जनता परिवारवाद और भ्रष्टाचार की राजनीति से ऊब चुकी है और यही कारण है कि विपक्षी दलों को लगातार जनता का समर्थन नहीं मिल रहा है।समाजवादी पार्टी के पीडीए अभियान पर निशाना साधते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि "पीडीए अब केवल नाम भर रह गया है। इसके नाम पर कुछ लोगों ने केवल अपने परिवार का हित साधने का काम किया है।" उन्होंने आरोप लगाया कि देश और प्रदेश की जनता परिवारवाद और भ्रष्टाचार की राजनीति से ऊब चुकी है और यही कारण है कि विपक्षी दलों को लगातार जनता का समर्थन नहीं मिल रहा है।विपक्षी गठबंधन इंडिया अलायंस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष विभिन्न प्रकार के गलत और नकारात्मक नरेटिव फैलाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है, लेकिन जनता सब समझ रही है। उन्होंने दावा किया कि बिहार और पश्चिम बंगाल में जनता ने विपक्ष को जवाब दिया है और वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी जनता ऐसा ही जवाब देगी। गठबंधन के सहयोगी दलों के बीच मतभेद लगातार सामने आ रहे हैं और विभिन्न दलों के नेताओं के अलग-अलग बयान यह साबित करते हैं कि यह गठबंधन अपना अस्तित्व खो चुका है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता 365 दिन जनता के बीच रहकर काम करता है और चुनाव के समय केवल रणनीति में बदलाव किया जाता है। समाजवादी पार्टी के पीडीए अभियान पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि इसका अब कोई प्रभाव नहीं रह गया है और जनता परिवारवाद तथा भ्रष्टाचार की राजनीति को नकार रही है।

राम मंदिर ट्रस्ट में कथित धनराशि चोरी के मामले पर पूछे गए सवाल के जवाब में पंकज चौधरी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

सनातन संस्कृति की रक्षा में ब्राह्मण समाज की अहम भूमिका: मनोज पाण्डेय

Next Story

चार शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!