झांसी। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी में छत्तीसगढ़ के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के घटक संस्थान डीकेएस कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, भाटापारा (जिला बलौदाबाजार-भाटापारा) से आए 67 छात्र-छात्राओं और संकाय सदस्यों ने शैक्षणिक भ्रमण किया।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की आधुनिक अनुसंधान एवं शिक्षण व्यवस्थाओं का अवलोकन कर व्यावहारिक कृषि ज्ञान प्राप्त किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को आधुनिक कृषि अनुसंधान, प्रायोगिक शिक्षण इकाइयों तथा अर्ध-शुष्क क्षेत्रों के लिए विकसित टिकाऊ कृषि प्रणालियों से परिचित कराना था।
कुलपति अशोक कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस भ्रमण में कुल 34 छात्राएं और 33 छात्र शामिल रहे। इनके साथ संकाय सदस्य डॉ. देवेंद्र उपाध्याय एवं डॉ. गंगाराम राणा भी उपस्थित रहे।
छात्रों ने मशरूम प्रयोगशाला, उद्यमिता केंद्र, मधुमक्खी पालन प्रयोगशाला, हाई-टेक बागवानी इकाई, फसल सुरक्षा प्रयोगशालाओं सहित विभिन्न अनुसंधान इकाइयों का अवलोकन किया और नई तकनीकों की जानकारी प्राप्त की।
छात्रों ने मशरूम प्रयोगशाला, उद्यमिता केंद्र, मधुमक्खी पालन प्रयोगशाला, हाई-टेक बागवानी इकाई, फसल सुरक्षा प्रयोगशालाओं सहित विभिन्न अनुसंधान इकाइयों का अवलोकन किया और नई तकनीकों की जानकारी प्राप्त की।

कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता आर. के. सिंह ने कहा कि कृषि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान नहीं है, बल्कि व्यावहारिक प्रशिक्षण ही छात्रों को सफल वैज्ञानिक और उद्यमी बनाता है।
भ्रमण का संचालन डॉ. विश्वनाथ एवं डॉ. वैभव सिंह द्वारा किया गया। अंत में छात्रों और संकाय सदस्यों ने विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए इसे अत्यंत प्रेरणादायक अनुभव बताया।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन
