झांसी। महानगर में कैथेड्रल कॉलेज ग्राउंड में आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी 2026 इंटर चर्च क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में सेंट एंथनीज़ इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेंट जूड हीरोज को हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।टूर्नामेंट का भव्य समापन उत्साह और खेल भावना के साथ हुआ।

फाइनल मैच में सेंट जूड हीरोज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 196 रन बनाए। टीम की ओर से एम्ब्रोस पीटर ने 54 रनों की शानदार पारी खेली। जवाब में सेंट एंथनीज़ इलेवन की ओर से सैमसन रॉबिन्सन ने तूफानी 75 रन और रोहन डेविड ने 49 रन बनाकर टीम को यादगार जीत दिलाई।
टूर्नामेंट में अर्श नाथ को 439 रन बनाने पर बेस्ट बैट्समैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया, जबकि सिरिल पीटर को 18 विकेट लेने पर बेस्ट बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार मिला। शानदार प्रदर्शन के लिए सैमसन रॉबिन्सन को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
मैच में अंपायरिंग लुकस और मुईनुद्दीन ने की। समापन समारोह में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव बृजेन्द्र यादव, समाजवादी पार्टी के स्टेट यूथ सेक्रेटरी दीपक यादव, फा. रोनाल्ड टेलिस और फा. ए. सूसायराथिनम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
