दीपनारायण सिंह यादव

पूर्व सपा विधायक दीपनारायण सिंह यादव की 24.28 करोड़ की संपत्ति कुर्क

//

झांसी। जनपद में गैंगस्टर एक्ट के तहत चल रही कार्रवाई के क्रम में पुलिस और प्रशासन ने पूर्व समाजवादी पार्टी विधायक रहे दीपनारायण उर्फ दीपक सिंह यादव एवं उनके सहयोगियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। न्यायालय के आदेश पर नवाबाद थाना पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने लगभग 24 करोड़ 28 लाख रुपये से अधिक मूल्य की संपत्ति कुर्क कर ली। दीपनारायण सिंह यादव अपर पुलिस अधीक्षक प्रीति सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत दर्ज प्रकरण में की गई, जिसमें दीपनारायण उर्फ दीपक द्वारा आपराधिक और समाज विरोधी गतिविधियों के माध्यम से जो अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की गयी है,उसके जब्तीकरण की कार्रवाई की गयी है। इसमें कुल 03 स्थानों— करगुवां जी, बनगुआ एवं भगवन्तपुरा में स्थित कुल चौबीस करोड़ ,अट्ठाइस लाख ,सैंतीस हजार, दो सौ रुपये मूल्य की अचल संपत्ति को कुर्क किया गया।

यह सम्पत्तियां दीपक के सहयोगियों कैलाश नारायण ,एस आर रेज़ीडेंसी ,अशोक गोस्वामी ,मुन्नालाल तथा अभिषेक गोस्वामी के नाम से होना बताई जाती हैं , इनकी जब्तीकरण की कार्रवाई प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल की मौजूदगी में संबंधित संपत्तियों को विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए की गयी है । दीपनारायण सिंह यादव उन्होंने बताया कि इसी मामले में 2023 से लेकर अब तक लगभग 596 करोड़ की कुल संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई अभी तक की गयी है ।नवाबाद थाना पुलिस ने राजस्व विभाग की टीम के साथ मिलकर जिन संपत्तियों को कुर्क किया, उनमें भूखंड, भवन और अन्य अचल परिसंपत्तियां शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान संबंधित स्थानों पर मुनादी भी कराई गई तथा कुर्की संबंधी नोटिस चस्पा किए गए।

पुलिस का कहना है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

इंटर चर्च क्रिकेट टूर्नामेंट :सेंट एंथनीज़ इलेवन बनी चैंपियन

Latest from Jhansi

वैज्ञानिक विधि से ककोड़ा की खेती कर किसान कम समय में करें अधिक आय अर्जित  : डॉ. आशुतोष सिंह

झांसी। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी के कृषि वैज्ञानिक डॉ. आशुतोष सिंह ने किसानों को

error: Content is protected !!