सट्टा सिंडिकेट

100 करोड़ के सट्टा सिंडिकेट का गिरफ्तार मुख्य आरोपी भेजा गया जेल

//

झांसी। जनपद पुलिस ने अवैध सट्टा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित 100 करोड़ रुपये के सट्टा सिंडिकेट से जुड़े मुख्य आरोपी आशीष उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इससे पहले इस नेटवर्क से जुड़े तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी सट्टे के जरिए बड़े पैमाने पर अवैध संपत्ति अर्जित कर रहा था। मामले में यह भी सामने आया है कि आरोपी के कथित संबंध एक बड़े राजनीतिक दल से जुड़े बताए जा रहे हैं, जिससे मामला और चर्चा में आ गया है। हालांकि पुलिस द्वारा इस पहलू की भी जांच की जा रही है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में देर रात दबिश देकर की गई। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।पुलिस ने बताया कि सिंडिकेट के अन्य सदस्य अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।सट्टा सिंडिकेट

जेल जाते वक्त आरोपी का बयान—“सच्चाई सामने आएगी”

गिरफ्तारी के बाद जेल ले जाते समय आरोपी आशीष उपाध्याय ने कहा कि उन्हें कानून पर पूरा भरोसा है और सच्चाई जल्द सामने आएगी। उन्होंने इस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताते हुए न्याय मिलने का विश्वास जताया। उनके इस बयान के बाद मामला राजनीतिक रूप से भी गरमा गया है।

अब तक की कार्रवाई:

100 करोड़ के सट्टा नेटवर्क का खुलासा
मुख्य आरोपी आशीष उपाध्याय गिरफ्तार
तीन अन्य आरोपी पहले ही भेजे जा चुके हैं जेल
कई आरोपी अभी भी फरार, तलाश जारी
अवैध संपत्ति के स्रोतों की जांच में जुटी पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

स्टार्टअप्स को नई उड़ान, कृषि विश्वविद्यालय में इन्क्यूबेशन सेंटर शुरू

Next Story

लाइसेंस शुल्क के विरोध में व्यापारियों का झांसी नगर निगम में प्रदर्शन

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!