डीएम ने औचक निरीक्षण कर देखीं व्यवस्थाएं

भीषण गर्मी के बीच डीएम ने औचक निरीक्षण कर देखीं व्यवस्थाएं

/

झांसी | भीषण गर्मी और हीट वेव के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जिलाधिकारी गौरांग राठी ने शुक्रवार को शहर के प्रमुख स्थानों—जेल चौराहा, रानी लक्ष्मीबाई पार्क और बस स्टैंडका औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर निगम द्वारा आमजन के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। डीएम ने औचक निरीक्षण कर देखीं व्यवस्थाएंनिरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य बाजारों में लगे वाटर एटीएम को स्वयं चलाकर पानी पिया और उसकी गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने नगर निगम एवं संबंधित संस्थाओं को निर्देशित किया कि प्रमुख स्थानों पर नि:शुल्क प्याऊ और छायादार व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने दुकानदारों, राहगीरों और श्रमिकों से संवाद कर हीट वेव से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने विशेष रूप से ठेला-पटरी व्यवसायियों और श्रमिकों को दोपहर 12 से 3 बजे तक कार्य से बचने की सलाह दी। डीएम ने औचक निरीक्षण कर देखीं व्यवस्थाएंस्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी सीएचसी और पीएचसी पर ओआरएस पैकेट, आवश्यक दवाएं और हीट स्ट्रोक वार्ड सक्रिय रखे जाएं। साथ ही मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर ओआरएस काउंटर स्थापित किए जाएं।

उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि पेयजल आपूर्ति और अस्पतालों में निर्बाध बिजली सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की कि जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें, हल्के सूती कपड़े पहनें, सिर ढककर रखें और अधिक से अधिक पानी, नींबू पानी व छाछ का सेवन करें।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

दो दिन से लापता किसान का शव कुएं से बरामद

Next Story

एसएफसी की छात्राओं ने लहराया सफलता का परचम

Latest from Jhansi

मौसम की चुनौती को समझकर करें फसल का चुनाव, जोखिम घटाकर बढ़ा सकते हैं मुनाफा

झांसी। महानगर स्थित रानी लक्ष्मी बाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के शस्य विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. योगोश्वर सिंह

error: Content is protected !!