होमगार्ड भर्ती परीक्षा

होमगार्ड भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा में 28 केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न

/

झांसी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा होमगार्ड्स के पदों पर एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा जनपद में सोमवार को दो पालियों में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न हुई। नगर के 28 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई गई।होमगार्ड भर्ती परीक्षानोडल अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल तथा पुलिस अधीक्षक नगर प्रीति सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।नोडल अधिकारी ने बताया कि प्रथम पाली में 11424 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 8767 उपस्थित रहे, जबकि 2657 अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में 8634 अभ्यर्थी उपस्थित हुए और 2790 अनुपस्थित पाए गए।

इस दौरान बुंदेलखंड विश्वविद्यालय एवं राजकीय इंटर कॉलेज में बने कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए सीसीटीवी के माध्यम से परीक्षा कक्षों की लाइव मॉनिटरिंग भी की गई।परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर स्टेटिक एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहे, वहीं पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी रही। कंट्रोल रूम से सतत निगरानी की गई और धारा 163 का कड़ाई से पालन कराया गया। शहर में सुचारु यातायात व्यवस्था के लिए प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर यातायात पुलिस तैनात रही।

निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, बिजली, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया गया। परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित संचालन पर नोडल अधिकारी ने सभी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को बधाई दी।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

सब्जी खेती में छोटे उपकरणों का उपयोग बढ़ाएगा उत्पादन, घटाएगा लागत

Next Story

झांसी में भीषण गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, एडवाइजरी जारी

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!